नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Rain Alert, Weather Update 28 January: उत्तर भारत में कई राज्यों में बारिश के बीच ठंड की फिर से वापसी हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से पहाड़ी राज्य 31 जनवरी से दो फरवरी तक प्रभावित रहेंगे। एक फरवरी के दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में 31 जनवरी से दो फरवरी तक हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत, सटे मध्य भारत और पूर्वी भारत में कुछ भागों में दो फरवरी तक सुबह के समय कुछ स्थानों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में न्यून...