नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Rahul Gandhi Dharna Live Updates: विपक्ष के नेता राहुल गांधी पैलेट गन से घायल साहिल लोचब के मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं और पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचब भी बैठे हैं। एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि वह न्याय करने से डरते क्यों हैं। राहुल गांधी का कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, वह वहां से हटेंगे नहीं। थाने में आरएएफ के जवान भी पहुंच गए हैं।थाने में राहुल गांधी के धरने से जुड़े लाइव अपडेट्स-2.50 PM- कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "मुझे बताया गया कि राहुल जी यहां ...