नई दिल्ली, जुलाई 25 -- Rahu Ketu Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। ये ग्रह जब भी राशि या नक्षत्र बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है। इस बार 2 अगस्त 2026 को राहु और केतु नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु शतभिषा नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जबकि केतु मघा नक्षत्र से निकलकर आश्लेषा नक्षत्र में जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का सबसे अधिक प्रभाव कर्क और मकर राशि के लोगों पर पड़ सकता है। वहीं मिथुन और धनु राशि वालों को भी आने वाले समय में संभलकर रहने की सलाह दी गई है।कर्क राशि पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार कर्क राशि वालों को इस दौरान सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और म...