नई दिल्ली, जुलाई 16 -- वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को ऐसे ग्रह माना जाता है, जिनका असर अचानक देखने को मिलता है। इनके प्रभाव से कई बार काम बनते-बनते रुक जाते हैं तो कभी बिना वजह तनाव बढ़ जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार दिसंबर 2026 तक कुछ राशियों के लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। खासकर पैसा, नौकरी, कारोबार और रिश्तों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी।मेष राशि: खर्च बढ़ सकते हैं, सोच-समझकर करें खर्च मेष राशि के लोगों का खर्च बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा पैसा निकलने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। अगर नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी जरूर लें। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। घर और बाहर दोनों जगह धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा।वृषभ राशि: पैसों के मामले में रखें सावधानी वृषभ राशि के लोगों को धन...