नई दिल्ली, फरवरी 12 -- एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस का तीसरा पार्ट आने वाला है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट से फैंस जितना खुश हुए, उतना ही अब हैरान होंगे जब उन्हें फिल्म की कास्ट का पता चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रागिनी एमएमएस 3 में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान साथ आ सकते हैं। अगर खबर सही हुई तो दोनों की यह जोड़ी पहली बार साथ काम करेगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना और जुनैद से फिल्म को लेकर बात की जा रही है। वहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि शशांक घोष जिन्होंने पहला पार्ट डायरेक्ट किया था, वही अब तीसरे पार्ट को डायरेक्ट करेंगे। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट आना बाकी है।डायरेक्टर को लेकर रुकी थी बात वहीं वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोडक्शन का काम कुछ समय के लिए रुक गया था। फिल्म के पहले डायरेक्टर श...