Raebareli News: 70 के सापेक्ष 47 पात्र आवेदकों का चयन किया गया
रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आठ से दस अगस्त तक तक विभागीय पोर्टल पर आए ऑन लाइन 70 आवेदनों के सापेक्ष कुल 47 (34.70 हेक्टेयर) पात्र आवेदकों का चयन किया गया। चयनित आवेदकों को ग्राम सभा से पट्टे पर तालाबों को दिया जा रहा है। पहले वर्ष निवेश तथा मत्स्य बीज बैंक में मत्स्य बीज एवं मत्स्य आहार आदि क्रय किए जाने पर नियमानुसार अनुदान की राशि लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम सभा के प्राप्त पट्टा के तालाब के समस्त लाभार्थियों की मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किए जाने के लिए सम्बंन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया है.
राज्य से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.