रायबरेली, अगस्त 8 -- Raebareli News: महराजगंज, संवाददाता। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र में कलश वंदन कार्यक्रम जोर पकड़ रहा है। रामजानकी मंदिर और जसवंतरी देवी मंदिर में आयोजित कलश वंदन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कलश वंदन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है। यह समाज के प्रत्येक वर्ग को एकता और समरसता के सूत्र में जोड़ने तथा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने बताया एक अगस्त से शुरू ह...