Raebareli News: 54 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 20 ने कराया पंजीयन
रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: रायबरेली। सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग व चिकित्सा विभाग ने श्रमिकों के लिए राणा बेनी माधव ऑडिटोरियम में विशेष शिविर आयोजित किया। सहायक श्रमायुक्त उमेश कुमार ने बताया कि शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ईएसआईसी के चिकित्सकों द्वारा 54 श्रमिकों का बीपी, शुगर, बीएमआई सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रमिकों को बुखार, जुकाम और पेट संबंधी रोगों की दवाएं दी गईं तथा 20 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: शिविर में 55 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.