Raebareli News: 30 दिनों में तीन सौ से ज्यादा सड़कों को गड्ढामुक्त करेगा पीडब्ल्यूडी
रायबरेली, अक्टूबर 10 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुई जिले की 352 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने काम शुरू कर दिया है। शासन ने इन सड़कों की पैच मरम्मत का कार्य 10 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग के तीनों खंडों को धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। निर्धारित समय सीमा तक काम पूरा करने के लिए विभाग के पास करीब एक महीने का समय है। ऐसे में अब तक हुए कार्य के मुकाबले शेष 68 फीसदी काम पूरा करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी। जिले में बारिश के कारण कुल 764 किलोमीटर लंबाई की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग को चिह्नित सड़कों की मरम्मत कर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.