Raebareli News: 254 लाइटों को किया गया सही, मिली लोगों को राहत
रायबरेली, सितम्बर 21 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। स्ट्रीट लाइट के खराब होने से शहर को अंधेरे में डूबने की खबर का बड़ा असर हुआ है। हिन्दुस्तान अखबार ने शनिवार के अंक में नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट की खराब होने को लेकर खबर छपी थी। खबर छपने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी हरकत में आए और शनिवार और रविवार को अभियान चलाते हुए 254 स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया। जिन मोहल्ले की स्ट्रीट लाइट को नगर पालिका के द्वारा सही करने का कार्य किया गया उन मोहल्ले में खुशी की लहर है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया की आने वाले चंद दिनों में नगर पालिका क्षेत्र की सभी लाइट दुरुस्त कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.