Raebareli News: 25 करोड़ रुपये पर राकेश सिंह ने दी सफाई
रायबरेली, अक्टूबर 23 -- Raebareli News: हरचंदपुर। दशहरा मेले में दिए गए बयान को लेकर पूर्व विधायक राकेश सिंह और विधायक राहुल लोधी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। श्री महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राकेश सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों के प्रस्ताव पर विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये देने की बात कही थी, न कि विधायक निधि की। राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में विधायक निधि से बनवाए गए डामरीकृत मार्गों का भी उल्लेख किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.