रायबरेली, सितम्बर 2 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिले में स्वाइन फ्लू ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर एक साथ 11 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। नए मामलों के साथ जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जिले में सबसे अधिक मामले सलोन तहसील क्षेत्र में सामने आने के बाद यहाँ विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रभारी सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला के अनुसार संक्रमित मरीजों की पहचान के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले हैं,...