रायबरेली, अक्टूबर 31 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। बरसात ने किसानों की उपज पर वज्रपात कर दिया है। बरसात व हवाओं के चलते धान की कटी फसल जहां पूरी तरह से प्रभावित हो गयी है। वहीं खड़ी फसल खेतों में पटरा हो गयी है। देर शाम को बरसात थोड़ा तेज होने से किसानों की चिंताएं और बढ़ गयी है। किसानों को अब दाना काला होने की सम्भावना से किसान परेशान है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को रिमझिम बरसात सुबह से ही शुरू हो गयी। दिन में रिमझिम बरसात थमी तो लेकिन शाम होते-होते फिर शुरू हो गयी। हाल यह रहा कि दिन में दो से तीन घंटे तक रिमझिम बरसात होती रही। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: अर्नब की आफत से धान की फसल बर्बादी के कगार पर शाम होने पर यह थोड़ा तेज हो गयी। तेज फुहारों के चलते किसानों की धड़कने बढ़ गयी। बरसात की वजह से धान की कटी फसल पूरी तरह से प्रभावित हो ग...