Raebareli News: 14 जुलाई को रोजगार मेला
रायबरेली, जुलाई 13 -- Raebareli News: रायबरेली। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आईटीआई एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई को महामाया डिग्री कॉलेज गदागंज में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई निजी कंपनियां हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक बेरोजगार युवक-युवतियों का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। जिला समन्वयक ने जनपद के सभी इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, बायोडाटा तथा पहचान-पत्र के साथ रोजगार मेले में प्रतिभा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: रोजगार मेला में 107 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र यह भी पढ़ें- Balrampur News: विश्व युवा कौशल दिवस पर आज लगेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.