Raebareli News: 12 अक्टूबर से होगा होमगार्ड भर्ती का स्वास्थ्य परीक्षण
रायबरेली, अक्टूबर 10 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। होमगार्ड भर्ती में चयनित अभ्यार्थियों को सोमवार होगा स्वास्थ्य परीक्षण। जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स संजय कुमार शर्मा ने बताया कि होमगार्ड्स एनरोलमेन्ट-2025 के अंतर्गत पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 472 अभ्यर्थियों की सूची जिला होमगार्ड्स कार्यालय को मिली है। इसमें 378 पुरुष एवं 94 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन कराया जाना है। उन्होंने बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 12 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 21 एवं 22 अक्टूबर को पुलिस लाइन में प्रस्तावित है। प्रत्येक दिवस 65 अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Meerut News: हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.