रायबरेली, अगस्त 4 -- Raebareli News: बछरावां संवाददाता। क्षेत्र के लालखेड़ा मजरे जीगो गांव में मंगलवार की भोर करीब पांच बजे बारिश के दौरान 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से घटनास्थल कुछ क्षण के लिए तेज रोशनी से जगमगा उठा। बिजली गिरने का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुए जोरदार धमाके से आसपास के ग्रामीण सहम गए और इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के बीच अचानक हुई तेज रोशनी और धमाके से लोग घरों से बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: लोढ़वारा पावर हाउस में पहुंची नई मशीनें, अलग किए फीटर गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत लाइन में ख...