Raebareli News: होमगार्ड का शव पेड़ से लटकता मिला
रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के रामनगर मजरे पोरई गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 50 वर्षीय होमगार्ड बालकृष्ण पुत्र राम प्रसाद का शव गांव में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फंदे पर शव लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी लालगंज भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.