रायबरेली, नवम्बर 14 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिले के लालगंज, ऊंचाहार और जगतपुर थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पहली सड़क दुर्घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बछैयापुर मजरे खिरोधरपुर गांव के रहने वाले नोखेलाल का पुत्र राजू (19) शनिवार दोपहर बाइक से किसी काम से उमरन गांव गया हुआ था। इसके बाद घर वापस लौटते समय सलोन कोतवाली क्षेत्र में स्थिति पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे रोहनियां सीएच...