रायबरेली, सितम्बर 29 -- Raebareli News: सतांव। थाना क्षेत्र के सराय दिगोसा निवासी बुद्धीलाल अपनी पत्नी प्रमिला (40) के साथ सोमवार को बाइक से लालगंज गए थे। वहां से दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूरे भवानी बक्श के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनो को अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...