रायबरेली, अक्टूबर 4 -- Raebareli News: अमावां। बालापुर निवासी प्रद्युम्न कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता शिवाकांत शुक्ला बीती 21 सितंबर को सुबह करीब नौ बजे साइकिल से बैंक जा रहे थे। घसियारी मंडी रेलवे लाइन के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...