रायबरेली, अगस्त 6 -- Raebareli News: बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। लखनऊ -प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओम नगर मोहल्ले के सामने अधेड़ व्यक्ति को सड़क पार करते समय एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से इलाज के लिए उसे बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। कस्बे के ओम नगर कालोनी निवासी रियाज़ अहमद उम्र 60 वर्ष सय्यद शाह मजार के पास स्थित अपनी दुकान से घर की तरफ जा रहे थे। हाईवे पर डिवाइडर पार करते समय रायबरेली की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर पड़े। आसपास के दुकानदारों ने बेहोश हालात में पड़े रियाज़ को निजी वाहन द्वारा बछरावां सीएचसी पहुंचाया। प्रा...