Raebareli News: सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत
रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: सतांव संवाददाता। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के खीरों मार्ग पर स्थित काली खेड़ा मोड़ के पास बीती 21 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की सोमवार को इलाज के दौरान एम्स में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को युवक का शव उसके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। क्षेत्र के रामपुर मजरे बरौला गांव निवासी सौरभ (20) पुत्र शिवशंकर बीती 21 जुलाई को अपने साथी धीरेंद्र (21) पुत्र प्यारे के साथ बाइक से खीरों की ओर जा रहे थे। इसी बीच काली खेड़ा गांव की मोड़ के निकट पीछे से आई तेज रफ्तार पिकप गाड़ी ने सौरभ की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनो युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी खीरों और फिर एम्स मे दाखिल किया गया। सोमवार को इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। पुलिस ने शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.