Raebareli News: सड़क खराब होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रायबरेली, जुलाई 29 -- Raebareli News: महराजगंज संवाददाता । क्षेत्र के संतोषपुर मजरे जनई गांव में भी लोग कीचड युक्त बदबूदार मार्ग से निकलने को विवश है। विद्यालय जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर वर्षों से भरे पानी को लेकर कई बार विकास खंड कार्यालय सहित तहसील दिवसों के चक्कर ग्रामीणों ने लगाए लेकिन रास्ता कहीं नहीं मिला। वहीं बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन सहित ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संतोषपुर मजरे जनई गांव की मुख्य सड़क पर कई वर्षों से पानी भरा हुआ है। बरसात में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण स्कूली बच्चों और आम ग्रामीणों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे एवं शिक्षक स्कूल जाने के लिए मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.