रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: ऊंचाहार। क्षेत्र के लाल का पुरवा मजरे शुक्रल्लापुर निवासी शुभम (40) गुरुवार को बाइक से किसी काम से ऊंचाहार आ रहे थे। इसी बीच अकोदिया गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक जाने से अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे शुभम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। बाद में घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...