रायबरेली, अगस्त 21 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद टेम्पो से उतारकर रास्ते में जमकर पिटाई कर दी। इससे छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया तो वहीं राहगीरों ने बीच-बचाव करके छात्र को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। मामले में छात्र के पिता ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के मेरूई गांव के रहने वाले सूर्यभान पटेल का 16 वर्षीय पुत्र अर्पित पटेल बैसवारा इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह टेम्पो में सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में पूरे नवरंग सिंह मजरे आलमपुर गांव के पास लखनऊ मार्ग पर स्कूल के ही दो छात्रों ने टेम्पो को जबरन रुकवा लिया। इसके बाद अर्पित को टेम्पो ...