Raebareli News: सेमरपहा में रामलीला की तैयारियां तेज, कमेटी ने सौंपी जिम्मेदारियां
रायबरेली, अक्टूबर 5 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। लालगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत सेमरपहा में आगामी रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रामलीला कमेटी, सेमरपहा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर मंच व्यवस्था, प्रकाश, ध्वनि, सुरक्षा एवं दर्शक दीर्घा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों एवं सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। तय किया गया कि परंपरागत गरिमा के साथ अनुशासित तरीके से रामलीला का मंचन कराया जाएगा। बैठक के उपरांत रामलीला पात्रों द्वारा संवाद एवं मंचन का रिहर्सल किया गया। कलाकारों ने उत्साह के साथ अपने-अपने संवादों और अभिनय का अभ्यास किया।कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सेमरपहा की रामलील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.