रायबरेली, नवम्बर 7 -- Raebareli News: सरेनी संवाददाता। क्षेत्र की सूखी नहरों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी की फसल की बुवाई का समय करीब है लेकिन नहरों में धूल उड़ रही है। किसान किराए के पानी से पलेवा करने को मजबूर हैं। क्षेत्र के भगवंत नगर, खजूर गांव के उप रजबहे सरेनी में उन्नाव जिले के डौडिया खेड़ा गांव स्थित डलमऊ बी पंप नहर से जलापूर्ति की जाती है लेकिन अधिकांश समय क्षेत्र की नहरें सूखी रहती हैं किसानों का आंदोलन भी काम नहीं आया। नतीजे में किसानों को किराए के पानी से पलेवा करना पड़ रहा है। यह किसानों के लिए महंगा पड़ता है। खानपुर गांव के किसान राज बहादुर यादव, सरेनी के गुड्डू सिंह, पलटी खेड़ा के जय कृष्ण शुक्ल, धनपालपुर के शिवमोहन सिंह का कहना है कि क्षेत्र की नहरें अधिकांश समय सूखी रहती हैं। इससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है...