रायबरेली, जुलाई 25 -- Raebareli News: हरचंदपुर संवाददाता। थानाक्षेत्र के गांव ओई में टीले पर स्थित खेत में मिट्टी धंसने के बाद दिखी सुरंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को सुरंगनुमा संरचना को देखने के लिए दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। वहीं, महाराजगंज एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने पुरातत्व विभाग को पत्र लिखकर खेत की जांच कराने का आदेश दिया है। हरचंदपुर के गांव ओई में टीले पर स्थित गुरुदेई पत्नी रामदेव के खेत की बारिश के चलते मिट्टी धंस गई थी। शुक्रवार को गुरुदेई खेत पहुंची तो उन्हें गड्ढे के अंदर सुरंगनुमा संरचना दिखाई दी। सूचना पर महाराजगंज एसडीएम समेत सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेत के गड्ढे की बारीकी से जांच-पड़ताल की और गड्ढे को कांटा लगाकर बंद करवा दिया। इसके बाद एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भे...