रायबरेली, सितम्बर 28 -- Raebareli News: हरचंदपुर ,संवाददाता। बीती गुरुवार को पीडीए रथ यात्रा के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत में आए एक सपा कार्यकर्ता के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र, आपत्तिजनक नारेबाजी करने से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया हैं। रविवार को आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया। अपमान जनक नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ता के कार्रवाई करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया हैं। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह तोमर, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, महेश पासी, साहिल पासी, फूलचंद्र सेन, शुभम गुप्ता, कपिल सिंह, आयुष लोधी, राजवीर यादव आदि लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिल...