रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: जगतपुर,संवाददाता। सोमवार करीब 11 बजे प्रभारी सीएमओ अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने अधिनस्थों को कड़ी फटकार लगाई तो वहीं व्यवस्थाओं में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने अस्पताल के ओपीडी व दवा कक्ष के साथ साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई के साथ भर्ती किए गए मरीजों से जानकारी ली। उसके बाद लेबर रूम, दवा वितरण, पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। सीएमओ के पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। उन्होंने सख्त हिदायत दिया कि साफ-सफाई करने का निर्देश दिया मरीज को बाहर की दवा ना लि...