रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: ऊंचाहार। प्रभारी सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने मंगलवार दोपहर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, प्रसूता वार्ड, भर्ती मरीजों, दवा वितरण कक्ष और टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया। प्रसूताओं से भी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इसके बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर प्रसूताओं और नवजात शिशुओं का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: गंभीर कुपोषित बच्चों को उपचार केंद्र में भर्ती कराएं : बीडीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...