Raebareli News: सीएचसी की छत से गिरा प्लास्टर, भागे कर्मचारी
रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। सीएचसी की छत का प्लास्टर उखड़ कर भरभराकर गिरते ही हड़कंप मच गया। काम कर रहे बाबू और कम्प्यूटर आपरेटर ने भागकर जान बचाई। वहीं इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कप मच गया है। नगर स्थिति सीएचसी का निर्माण करीब चालीस साल पहले हुआ था। जिसमें अधिकतर अस्पताल के कमरे व आवास जीर्णर्शीण हो गए हैं। जर्जर हालत में आवास भी पहुंच गए हैं। जिसमें जान जोखिम में डालकर कर कर्मचारी निवास कर रहे हैं। अस्पताल के 16 नंबर कमरे का उपयोग कम्प्यूटर रूम के रूप में किया जा रहा है। जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ ही बाबू सकील अहमद बैठकर सीएचसी के काम काज निपटाते है। उसी कमरे के छत का एक बड़ा हिस्सा भर भराकर गिरने लगा तो वहां पर हड़कंप मच गया। किसी तरह से दोनों कर्मचारी भागकर जान बचाई है। हालांकि अस्पताल का ज्यादातर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.