Raebareli News: सिल्ट से पटी नहर बन गई नाली, सिंचाई का पानी न मिलने से किसान परेशान
रायबरेली, जुलाई 5 -- Raebareli News: जगतपुर संवाददाता। क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी न मिलने से समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बैरीहार नहर से निकली जगतपुर कट माइनर की लंबे समय से सफाई न होने के कारण नहर में पानी का प्रवाह बाधित है। इससे धान की रोपाई और अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। डलमऊ गंग नहर से निकली शाखा में झाड़-झंखाड़ भर जाने से पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कट माइनर की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। वहीं सिचाई विभाग के अधिकारियों ने इस माइनर को अपनी मानने से इंकार कर दिया है। राकेश सिंह राना ने कहा कि यदि समय रहते नहर की सफाई नहीं कराई गई तो किसानों की फसल प्रभावित होगी और उन्हें आर्थिक नुकस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.