रायबरेली, अक्टूबर 27 -- Raebareli News: बछरावां। अमृत भारत योजना के तहत करीब सात करोड़ रुपये खर्च कर बछरावां रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कराया गया, लेकिन यात्रियों को पीने का पानी तक मयस्सर नहीं हो रहा है। पेयजल व्यवस्था पर करीब 55 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद स्टेशन के वाटर बूथ सूखे पड़े हैं। कहीं टोंटियां गायब हैं तो कहीं पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में रोजाना करीब दो हजार यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब पांच हजार पहुंचने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। अमृत भारत योजना के तहत बछरावां रेलवे स्टेशन पर बड़ी पानी की टंकी और छह नए पेयजल बूथ बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Raebareli News: सात करोड़ रुपये खर्च के बावजूद रेलवे स्टेशन पर पानी की व्यवस्था नहीं इसके अलावा पहले से बने पांच...