Raebareli News: सात करोड़ रुपये खर्च के बावजूद रेलवे स्टेशन पर पानी की व्यवस्था नहीं
रायबरेली, अक्टूबर 27 -- Raebareli News: बछरावां। बछरावां रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत करीब सात करोड़ रुपये खर्च कर कायाकल्प तो कर दिया गया, लेकिन यात्रियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की व्यवस्था अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। स्टेशन पर लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी और छह नए पेयजल बूथ बनाए गए, लेकिन इनमें से पांच पूरी तरह सूखे पड़े हैं। बूथों में पानी नहीं आने से यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। कहीं टोटियां गायब हैं तो कहीं उनके स्थान पर लकड़ी लगाकर पानी निकलने का रास्ता बंद कर दिया गया है। वहीं, प्लेटफार्मों पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी यात्रियों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। पेयजल बूथों में फैली गंदगी ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।
अमृत भारत योजना के बावजूद पेयजल संकट अमृत भारत योज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.