Raebareli News: साढ़े पांच करोड़ मिलने के बाद भी नहीं सुधारी गई गंग नहर की पुलिया
रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर गंग नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त हुए करीब एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अब तक इसके पुनर्निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। नवंबर के अंत में डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा का मेला प्रस्तावित है। ऐसे में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को इसी मार्ग से आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। पुलिया का निर्माण न होने का मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके लिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक की ओर से करीब छह माह पहले सिंचाई विभाग को साढ़े पांच करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक के अधिकारी के अनुसार, गंग नहर पर पुल के निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.