रायबरेली, जुलाई 13 -- Raebareli News: जगतपुर। लखनऊ प्रयाग रोड की सर्विस रोड साईपुर गांव के पास गड्ढों में तब्दील हो गई थी। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा गिट्टी डाल दी गई थी। गिट्टी उखड़ गई है। जिसकी वजह से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसमें बरसात के माह में पानी भर जाता है। लोग इसी में गिरकर चोट खा जाते हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। गिट्टी डालकर डामर नहीं डाला गया था। जिसकी वजह से वह उखड़ गई। बार-बार उसी जगह सड़क धस जाती है और गड्ढे हो जाते हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। ग्रामीण ज्ञान बहादुर सिंह, सत्येंद्र कुमार, शिवरतन, शिव सहाय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बावजूद सड़क में गिट्टी डालकर डामर नहीं डाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...