रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: शिवगढ़। नगर पंचायत के भवनपुर गांव की रहने वाली चांदनी (25) पुत्री रामहेत घर में तख्त पर सो रही थी। इसी बीच रात करीब डेढ़ बजे बिस्तर पर सर्प ने चढ़कर उसे डस लिया। इससे वह जग गई और सर्प को देखकर वह चीख पड़ी। चीख पुकार पर दौड़े परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राहुल यादव ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: घर में सो रही महिला को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...