रायबरेली, अगस्त 4 -- Raebareli News: शिवगढ़। थाना क्षेत्र के कोनी मजरे नेरथुवा गांव के रहने वाले रामफेर (20) पुत्र बृजलाल देर शाम शौच को गए थे। खेत में बैठे सांप ने उसे डस लिया। आनन फानन परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा राहुल यादव ने उसे भर्ती कर लिया। उन्होंने बताया कि इलाज किया जा रहा है, मरीज खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Siwan News सांप के काटने से युवक अचेत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...