Raebareli News: सरेनी में टीन शेड की पाइप से लटका मिला युवक का शव
रायबरेली, अक्टूबर 6 -- Raebareli News: सरेनी संवाददाता। थाना क्षेत्र के पूरे नाथू बरुआहार मजरे डिघिया गांव में मंगलवार दोपहर 23 वर्षीय युवक का शव घर से करीब 200 मीटर दूर टीन शेड की पाइप से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी प्रेम शंकर यादव का पुत्र देवेंद्र यादव मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में टीन शेड की पाइप से लटका मिला। मृतक के भाई अखिलेश यादव के मुताबिक, वह करीब डेढ़ बजे मवेशियों को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी नजर भाई के शव पर पड़ी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: फांसी के फंदे पर लटका मिला सिंचाई ऑपरेटर का शव उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.