Raebareli News: सरकारी वाहन से टकराकर युवक घायल, हालत नाजुक
रायबरेली, सितम्बर 7 -- Raebareli News: हरचंदपुर,संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को लखनऊ मंडल के संयुक्त निदेशक चिकित्सा के वाहन से टकराकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक कार के नीचे फंसा देख लोगों के मुंह से चीख निकल पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दरिया दिली दिखाई। अधिकारी ने वाहन के नीचे फंसे घायल युवक को निकालकर पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के बाला गांव के रहने वाले तीस वर्षीय शिवम सैनी पुत्र ओम प्रकाश सैनी ई-रिक्शा से सावरियां लेकर कस्बा आया था। शिवम सुबह के समय रायबरेली की ओर से लखनऊ की तरफ जा रहे मंडल के संयुक्त निदेशक चिकित्सा की कार की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद मार्ग पर गिरा शिवम वाहन के नीचे फंसकर रगड़ता चला गया। अधिकारी ने समय रहते कार र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.