Raebareli News: समाधान दिवस में डीएम-एसपी तक नहीं पहुंच पाए अधिकांश फरियादी
रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन अधिकांश लोगों की शिकायतें सीधे डीएम और एसपी तक नहीं पहुंची। बड़ी संख्या में मौजूद फरियादियों से विभागीय कर्मचारियों ने ही प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित विभागों को सौंप दिए। वहीं, समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार लंबे समय तक मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दिए। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थानीय लोगों का कहना था कि तहसील और थाने स्तर पर सुनवाई न होने के कारण वे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलने आए थे, लेकिन अधिकांश को अधिकारियों से सीधे मिलने का अवसर नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Gangapar News: डीएम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.