रायबरेली, जुलाई 26 -- Raebareli News: रायबरेली। राही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोड़र जहानपुर को समाजसेवी अंकित यादव ने छ: स्टील की ऑफिस कुर्सी दान की है। विद्यालय को कुर्सी दान किए जाने पर बीईओ बृजलाल ने प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज से ऐसे लोग जब कभी भी किसी भी स्तर पर सहयोग करते है तो विकास को एक नई गति मिलती है। प्रधानाध्यापक विजय लक्ष्मी साहू ने अंकित के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...