रायबरेली, जुलाई 13 -- Raebareli News: लालगंज। लगातार हो रही बारिश का असर अब सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखने लगा है। खेतों में जलभराव, फसलों को नुकसान और मंडियों में कम आवक के कारण पिछले 10-12 दिनों में अधिकांश सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। लालगंज फुटकर मंडी में शिमला मिर्च 100-120 रुपये, हरी मिर्च 180 रुपये, बैंगन 40 रुपये और टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं लौकी 40 रुपये तथा फूलगोभी 100 रूपये किलो पत्ता गोभी 120 रूपये किलो पहुंच गई है। पालक 50 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बारिश और परिवहन बाधित होने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। गृहिणियों श्यामा देवी, गौरी और शांति ने बताया कि सब्जियों की महंगाई से रसोई का मासिक बजट बिगड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...