रायबरेली, सितम्बर 5 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। बरसात के साथ ही गांव में गंदगी का अंबार लग गया है। गांव में फैली गंदगी को साफ करने के लिए कोई अभी तैयारी तो नहीं दिख रही हैं लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। जबकि हालात यह है कि कई ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी तक तैनात नहीं है। वहीं जहां पर तैनात है उनमें अस्सी प्रतिशत ग्राम पंचायतों में वो जाते नहीं है। जनपद में 980 ग्राम पंचायतें है, बरसात के बाद सभी ग्राम पंचायतों की हालत खराब है। सफाई न होने से बरसात में एकत्रित पानी की वजह से गंदगी सड़ रही है। जिससे संक्रामण फैल रहा है। इसी गंदगी की वजह से लोगों को खुजली, बुखार समेत कई बीमारियों से दो चार होना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी अगर जाते भी है तो वे सिर्फ प्रधान की चौखट या फिर सरकारी ईमारतों तक होकर...