Raebareli News: सड़क हादसों में तीन लोग घायल
रायबरेली, नवम्बर 5 -- Raebareli News: सलोन संवाददाता। सलोन-ऊंचाहार मार्ग स्थित माता मेडुली गेट के सामने गुरुवार की देर शाम को दो अलग-अलग बाइक सवार लोगों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है वहीं मौके से ड्राइवर भाग निकला। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अहेरी गांव निवासी नवीन निर्मल पुत्र मेवालाल गुरुवार की देर शाम को बाइक से सलोन से अपने घर की तरफ जा रहे थे। उसी समय कस्बा के ऊंचाहार रोड स्थित माता मेडुली गेट के पास यहीं के निवासी अमन भी बाइक से सलोन से घर की तरफ जा रहे थे। तभी ऊंचाहार की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने दोनों बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं क्षेत्र के कंडी गांव निवासी उमेश पुत्र सखाराम घर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.