Raebareli News: सड़क हादसों में किशोर समेत दो घायल
रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-सेमरी रोड पर मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सेमरी चौराहे पर अज्ञात कार ने सिंघौरतारा गांव निवासी 14 वर्षीय आर्यन पुत्र झुन्नू को टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।वहीं दूसरी घटना बृजेन्द्र नगर के धनाभाद मोड़ के पास हुई, जहां अज्ञात बाइक सवार ने कट मारकर कुम्हरौरा गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र दयाशंकर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार भी वाहन समेत फरार हो गया।दोनों घायलों को परिजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.