रायबरेली, अगस्त 9 -- Raebareli News: डीह। थाना क्षेत्र पूरे बुधई गांव के पास बाइक सवार हरिओम पुत्र बाल कुमार प्रजापति निवासी गोदवारा अपने साथी रितेश पुत्र मुन्ना लाल निवासी डीह सुन्दरगज चौराहा आ रहे थे। उधर से गुजर रहे ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हरि ओम का दाहिना पैर टूट गया। दूसरे युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ई रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ईरिक्शा को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...