रायबरेली, अक्टूबर 3 -- Raebareli News: परशदेपुर संवाददाता। सलोन-जायस मार्ग पर परशदेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सई नदी पर बने पुल पर बीते शुक्रवार रात करीब दो बजे चीनी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग और डिवाइडर तोड़ता हुआ नदी में जा गिरा। हादसे में चालक ने ट्रक से कूदकर किसी तरह जान बचाई। शनिवार सुबह हादसे की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक लखीमपुर से चीनी लादकर फूलपुर प्रयागराज जा रहा था। इसी दौरान सलोन-जायस मार्ग पर सई नदी पुल पर अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक करीब 45 फीट नीचे नदी के गहरे पानी में समा गया। नदी में पानी अधिक होने के कारण ट्रक पूरी तरह डूब गया और दिखाई नहीं दे रहा है। चालक ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से ट्रक मालिक को हादसे की जानकारी दी। चौकी प...