Raebareli News: संदिग्ध हालात में मोर का शव मिला
रायबरेली, अगस्त 2 -- Raebareli News: शिवगढ़ संवाददाता l थाना क्षेत्र के मवैया मजरे पिण्डौली गांव में रविवार को वन विभाग की टीम ने सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का अन्तिम संस्कार किया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मवैया मजरे पिण्डौली में तेज नारायण वर्मा के खेत के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक वर्मा की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग की टीम ने मोर के शव को अपने कब्जे में ले लिया था। उसका पीएम कराने के बाद वन दरोगा रोशन पाल, बीट सिपाही श्याम बाबू वर्मा, राजू आदि लोगों ने मिलकर सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का अन्तिम संस्कार किया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत वन दरोगा रोशन पाल ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.